Thursday, January, 29,2026

प्रश्न पूछने की प्रक्रिया में बदलाव नहीं, ऑनलाइन सुविधा जोड़ी: देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के 16वें कार्यकाल के पंचम सत्र में सदन की कार्य प्रणाली को लेकर उठे विवादों पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि सदन की व्यवस्थाओं में कोई नया प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायकों के लिए प्रश्न पूछने की प्रक्रिया, प्रश्नकाल, शून्यकाल और अन्य संसदीय व्यवस्थाएं पूरी तरह पूर्ववत हैं तथा इनमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ है। देवनानी ने बताया कि वर्तमान में लागू पर्ची व्यवस्था पहले की तरह ही जारी है। इसमें केवल प्रस्तावों को ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत करने की सुविधा जोड़ी गई है। इसका उद्देश्य प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है, ताकि सदस्य लोक महत्व के विषयों को प्रभावी ढंग से सदन में रख सकें। उन्होंने दोहराया कि ऑनलाइन सुविधा जुड़ने से प्रक्रिया नहीं बदली है।

राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर्स कल आएंगे जयपुर

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को नई दिल्ली में संसद के ऐतिहासिक संविधान भवन में आयोजित 28 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उद्घाटन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस अवसर पर देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी आदि से शिष्टाचार भेंट की। देवनानी ने बताया कि नई दिल्ली में सम्मेलन के बाद राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर्स 17 जनवरी को जयपुर आएंगे। उनके सम्मान में कांस्टीट्यूशन क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery