Tuesday, May, 26,2026

जनप्रतिनिधियों ने दी टांक को श्रद्धांजलि

जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अश्क अली टांक को रविवार को जयपुर में उनके निवास पर आयोजित दुआ-ए-मगफिरत और श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों से लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ की और ईश्वर से उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता करने की प्रार्थना की। उन्होंने अश्क अली टांक के पुत्र वसीम टांक एवं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में डिप्टी सीएम दीया कुमारी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानू खां बुधवाली, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार, हाई कोर्ट के पूर्व जज भंवरू खां, विधायक अमीन कागजी, अशोक चांदना, जाट नेता राजाराम मील, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी, ममता शर्मा, हरियाणा के पूर्व मंत्री धन सिंह, पूर्व मंत्री चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक जाकिर हुसैन गैसावत व कई अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery