Tuesday, July, 14,2026

अब AI के भरोसे दौड़ेगा ट्रैफिक... फिक्स टाइमर होंगे बंद

जयपुर: स्मार्ट सिटी जयपुर में ट्रैफिक प्रबंधन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भरोसे होगा। शहर को जाममुक्त और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में राजस्थान पुलिस जल्द ही पारंपरिक फिक्स टाइमर वाले ट्रैफिक सिग्नलों की जगह AI आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (AI-ITMS) लागू करने जा रही है। इस तकनीक के तहत सिग्नल सड़क पर मौजूद वास्तविक ट्रैफिक के अनुसार खुद तय करेंगे कि किस दिशा में कितनी देर तक ग्रीन सिग्नल रहेगा। डीजीपी राजीव शर्मा की पहल पर जयपुर कमिश्नरेट में ट्रैफिक पुलिस ने डेटा कोर इंफोटेक के सहयोग से शहर के सबसे व्यस्त रामबाग सर्किल पर 3 जून से 11 जुलाई
तक 39 दिनों का पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया। ट्रैफिक डीसीपी योगेश गोयल की निगरानी में हुए इस ट्रायल के सफल रहने के बाद अब जयपुर के 423 चौराहों में से 253 प्रमुख चौराहों को AI आधारित स्मार्ट कैमरों और ITMS से जोड़ने की तैयारी है।

अगले चरण में एंबुलेंस को मिलेगा ऑटोमैटिक ग्रीन कॉरिडोर

परियोजना के अगले चरण में शहर के कई चौराहों के AI सिस्टम को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे पूरा ट्रैफिक नेटवर्क एक-दूसरे से समन्वय बनाकर जाम कम करेगा। भविष्य में वीआईपी मूवमेंट, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को स्वतः प्राथमिकता देते हुए ग्रीन सिग्नल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में वाहन बिना रुकावट अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

ऐसे काम करेगा AI-ITMS

डेटा कोर इंफोटेक के निदेशक बसंत गोस्वामी और ओजस शुक्ला के अनुसार, मौजूदा व्यवस्था में ट्रैफिक सिग्नलों का समय पहले से तय रहता है, चाहे किसी सड़क पर वाहन हों या नहीं। नई AI प्रणाली में चौराहों पर लगे स्मार्ट कैमरे हर समय वाहनों की संख्या, कतार की लंबाई और ट्रैफिक के दबाव का विश्लेषण करेंगे, जिस दिशा में अधिक वाहन होंगे, वहां ग्रीन सिग्नल का समय स्वतः बढ़ जाएगा, जबकि कम ट्रैफिक वाली दिशा का समय घट जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी पुलिसकर्मी के हस्तक्षेप के 24 घंटे स्वतः संचालित होगी।

हर लेन में 8 से 45 सेकंड तक समय बचा

रामबाग सर्किल पर किए गए ट्रायल के दौरान AI सिस्टम ने बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के 4.88 लाख से अधिक वाहनों को सुचारु रूप से पार कराया। ट्रैफिक प्रवाह बेहतर होने से प्रत्येक लेन में वाहन चालकों के 8 से 45 सेकंड तक के समय की बचत हुई। औसत ग्रीन टाइम 33.63 सेकंड दर्ज किया गया। वाहनों के कम समय तक रुकने से 39 दिनों में लगभग 2,535 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम हुआ, यानी प्रतिदिन करीब 65 किलोग्राम प्रदूषण में कमी आई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery