Wednesday, May, 27,2026

मुंबई-भरतपुर गैंग के चार बदमाशों को किया अरेस्ट

जयपुर: जयपुर में हुई 75 लाख रुपए की लूट की वारदात का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस ने मुंबई और भरतपुर की कुख्यात गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर, रत्नों की माला, दो बाइक और परिवादी के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बदमाशों ने 3 जून को पृथ्वीराज टी-पॉइंट की रेड लाइट पर रुके रत्न व्यापारी बृजमोहन गांधी की कार का शीशा तोड़कर बैग लूट लिया और फरार हो गए। बैग में दो पन्ना जड़ित अंगूठियां, 12 ग्राम की हीरे की अंगूठी, दो पन्ना जड़ित मालाएं, 9 रूबी मणियों के पैकेट और 40 हजार नकद थे। मामला दर्ज होने के बाद थानाप्रभारी बलवीर सिंह कस्वां के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में हेड कांस्टेबल अविनाश सहित अन्य सदस्य शामिल थे। पुलिस ने अरविंद उर्फ नेता, राहुल, धर्मवीर सिंह उर्फ राहुल निवासी भरतपुर और अनिकेत उर्फ लाला निवासी को गिरफ्तार किया।

हवाला कारोबारियों को बनाते थे निशाना

थानाप्रभारी बलवीर कस्वां ने बताया कि यह गैंग हवाला कारोबारियों को निशाना बनाती थी, क्योंकि वे अक्सर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराते। बदमाश वारदात के लिए फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किए गए ग्लास हैमर और मिर्च पाउडर स्प्रे का इस्तेमाल करते थे। वारदात के बाद वे 7-8 किलोमीटर दूर जाकर बाइक दूसरे साथी को सौंप देते और ऑटो, कैब या ट्रेन से फरार हो जाते। गैंग ने इससे पहले मुंबई, पुणे और सूरत में भी हवाला कारोबारियों के साथ लूट की कई वारदातें की हैं।

कर्ज और शौक ने बनाया लुटेरा

पूछताछ में अरविंद उर्फ नेता ने बताया कि ऑनलाइन लूडो गेम में भारी नुकसान और कर्ज चुकाने के लिए उसने लूट की शुरुआत की। धर्मवीर और राहुल चौधरी गार्ड की नौकरी छूटने के बाद आर्थिक तंगी के चलते लुटेरे बने। अनिकेत उर्फ लाला, शौक-मौज के लिए सरगना संतोष का ड्राइवर बनकर वारदातों में शामिल होता था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery