Saturday, August, 15,2026

जयपुर को मिली 16 पीएम ई-बसों की सौगात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को शासन सचिवालय में पीएम ई-बस सेवा के तहत जयपुर को मिली 16 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बसों की पूजा-अर्चना की और उनका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्लीन मोबिलिटी विजन के तहत शुरू की गई ई-बसें प्रदूषण और शोर कम करने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 8 शहरों में अब तक 110 पीएम ई-बसें पहुंच चुकी हैं। पहले चरण में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान के लिए अतिरिक्त 475 ई-बसें भी मंजूर हुई हैं। इस तरह प्रदेश को कुल 1,150 पीएम ई-बसें मिलेंगी।

बस स्टैंड और चार्जिंग स्टेशन होंगे तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-बसों के लिए बस स्टैंड, चार्जिंग प्वाइंट और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन सुविधा पहुंचाने के लिए हाल ही में 144 रोडवेज बसों को रवाना किया गया है। जल्द ही रोडवेज के बेड़े में 1,000 नई बसें शामिल की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सकारात्मक प्रबंधन के चलते रोडवेज को घाटे से निकालकर फायदे में लाया गया है और कर्मचारियों को समय पर वेतन देना सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास समेत अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery