Wednesday, June, 24,2026

बुलडोजर चला, नेट बंद हुआ... फिर भी नहीं खुल रही राह !

जयपुर: जगतपुरा के नंदपुरी रोड को 80 फीट चौड़ा करने के लिए जेडीए ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो कर दी, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्रवासियों की सुगम आवागमन की उम्मीदें अभी पूरी तरह साकार नहीं हो सकी हैं। एक दिन की इंटरनेट बंदी, भारी पुलिस बल, बुलडोजर और प्रशासनिक तैयारियों के बाद भी करीब 1500 मीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर कई बाधाएं अब भी कायम हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर 'राह आसान' कैसे होगी, जब सड़क निर्माण की राह में अभी भी जेडीए के सामने कोर्ट स्टे बड़ी चुनौती है और अन्य अवरोध भी मौजूद हैं। जेडीए ने 22 मई को पहले चरण में 134 अतिक्रमण चरण हटाए थे और 8 जून को दूसरे में धार्मिक स्थलों समेत अन्य निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद कॉलोनीवासियों में उम्मीद जगी थी कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान अब जल्द हो जाएगा और सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से शुरू होगा, लेकिन मौजूदा हालात बता रहे हैं कि परियोजना अभी मंजिल से काफी दूर है।

जेडीए के सामने कानूनी अड़चनें चुनौती

सड़क के पूरे कॉरिडोर में कुछ हिस्सों पर अब भी कानूनी अड़चनें बनी हुई हैं। कई मामलों में न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) होने के कारण जेडीए तत्काल कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। ऐसे में सड़क का पूरा कॉरिडोर एक समान चौड़ाई में विकसित करना मुश्किल नजर आ रहा है। जब तक शेष बाधाएं नहीं हटती, तब तक सड़क निर्माण का कार्य भी गति नहीं पकड़ सकेगा।

बारिश से पहले निर्माण पर संकट

मानसून दस्तक देने वाला है और ऐसे में सड़क निर्माण की संभावनाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बारिश शुरू हो गई तो निर्माण कार्य प्रभावित होगा। खुदाई, लेवलिंग और डागरीकरण जैसे कार्य मानसून में मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में जिस सड़क को लेकर लोगों को जल्द राहत की उम्मीद थी, वह और लंबे इंतजार में बदल सकती है।

अब तीसरे चरण पर टिकी निगाहें

हालांकि दो चरणों की कार्रवाई के बाद भी परियोजना पूरी तरह बाधामुक्त नहीं हो पाई है। ऐसे में क्षेत्रवासियों की नजर अब संभावित तीसरे चरण की कार्रवाई पर टिकी हुई है। लोगों का कहना है कि जब तक पूरे डेढ़ किलोमीटर मार्ग से सभी अवरोध नहीं हटते और निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक 'राह आसान का दावा अधूरा ही रहेगा। फिलहाल स्थिति यह है कि बुलडोजर चल गए, अतिक्रमण हट गए, इंटरनेट बंदी भी हो गई, लेकिन सड़क अभी भी पूरी तरह नहीं बनी। ऐसे में 50 कॉलोनियों के हजारों निवासियों को राहत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

50 कॉलोनियों का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग

नंदपुरी रोड केवल एक सामान्य सड़क नहीं, बल्कि जगतपुरा और आसपास की 50 से अधिक कॉलोनियों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क चौड़ी होने से मालवीय नगर, प्रधान मार्ग, एपेक्स सर्किल और शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंच आसान होनी है। वर्तमान में संकरी सड़क और ट्रैफिक दबाव के कारण लोगों को रोजाना जाम और लंबा चक्कर लगाने की मजबूरी झेलनी पड़ती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery