Tuesday, April, 07,2026

पहली पोस्टिंग के 8 माह में ही IPS माधव APO

जयपुर: आईपीएस माधव उपाध्याय को एपीओ किए जाने के मामले ने चौंका दिया है। एक मेधावी, होनहार और युवा आईपीएस अफसर शैशवकाल में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसने स्वयं अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार ली और अर्श से फर्श पर धड़ाम से आ गिरा।

2023 बैच के आईपीएस माधव को भीलवाड़ा में सहायक पुलिस अधीक्षक की पहली पोस्टिंग मिली थी। हैदराबाद से ट्रेनिंग करके आने पर 24 अगस्त 2025 को उसे सीधे फील्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन मात्र 8 माह में ही न जाने माधव कैसे राह भटक गया और गहरी खाई में जा गिरा। अपराधियों और खनन माफिया से मिलीभगत के संगीन आरोप में पीएचक्यू के ऑर्डर पर उसे सोमवार को एपीओ कर दिया गया।

पुलिस प्रशासन में संभवतः अपने प्रकार के इस पहले और असाधारण एक्शन से एक युवा आईपीएस का कॅरिअर शुरू होने के साथ चौपट हो जाने से समूची पुलिस फोर्स हैरान-परेशान है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह सब हो कैसे गया।
जैसा कि ऑलरेडी मीडिया में आया है, भीलवाड़ा के कोटड़ी पुलिस थानान्तर्गत क्षेत्र के गार्नेट कारोबारियों से अवैध खनन के बदले चौथ वसूली करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अचंभे की बात तो यह है कि मामले में स्वयं आईपीएस माधव उपाध्याय ही संदेह के घेरे में आ गए। आरोप है कि वे स्वयं भी चौथ वसूली के इस गोरखधंधे में शामिल थे। रविवार सुबह की घटना की जांच जैसे ही आगे बढ़ी माधव की भूमिका उजागर हो गई। पीएचक्यू ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सोमवार को जल्दी सुबह माधव को एपीओ कर दिया। सबसे हैरत की बात तो यह है कि एपीओ होने वाला माधव उपाध्याय 2023 बैच का
ऑल इंडिया में 148वीं रैंक पाने वाला ब्रिलियंट आईपीएस अफसर है।

भरतपुर में जन्मे और जयपुर में एमएनआईटी से बी. टेक की डिग्री हासिल करने के बाद मात्र 23 साल की उम्र में आईपीएस बन गया। अगस्त 2025 में सहायक पुलिस अधीक्षक बनने के कुछ सप्ताह बाद ही उसने गोगुंदा में अफीम तस्करों को पकड़ने और एक करोड़ का माल बरामद करने की बड़ी कार्रवाई करके वाह-वाही लूटी थी। लेकिन एमएनआईटी जयपुर की डिग्री, ऑल इंडिया में 148वीं रैंक और गोगुंदा की वाह-वाही धरी की धरी रह गई और अब कोटड़ी के कारनामे ने माधव के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।

कलेक्टर-एसपी को जारी किए निर्देश

भीलवाड़ा में चर्चित IPS माधव उपाध्याय प्रकरण के बाद राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अधीनस्थ अधिकारियों की
कार्यशैली पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए। सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery