Sunday, June, 21,2026

आज जयपुर बनेगा 'योगपुर', होगी सेहत की बात दिनभर

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जयपुर 'योगपुर' बन जाएगा। शहरभर में योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुबह 6 से 8 बजे तक होगा। साथ ही अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल तथा आमेर फोर्ट पर भी कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम प्रभारी व आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने बताया कि 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' रखी गई है। उन्होंने बताया कि एस.एम. एस. स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल व आमेर फोर्ट पर आयोजित कार्यक्रमों में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक भाग लेंगे।

योग मानसिक शांति, एकाग्रता और आंतरिक शक्ति का माध्यम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर क्रीड़ा भारती राजस्थान के पदाधिकारियों, युवा साथियों और आरएसी जवानों के साथ योग व प्राणायाम का अभ्यास कर प्रदेशवासियों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली भारत की प्राचीन जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग मानसिक शांति, एकाग्रता और आंतरिक शक्ति का प्रभावी माध्यम है। स्वस्थ व्यक्ति ही सुखी परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होता है। मुख्यमंत्री ने रोजाना कुछ समय योग के लिए निकालने और इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने को अपील करते हुए कहा कि योग को जन-जन का संस्कार बनाकर स्वस्थ, सुखी और सशक्त राजस्थान का निर्माण किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से रविवार सुबह 6 बजे राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की गई हैं।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया कर्टेन रेजर योग कार्यक्रम

भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान ने जयपुर में विशेष कर्टेन रेजर योग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और योग साधकों ने भाग लेकर नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अरुण चतुर्वेदी, गोपाल शर्मा, रीता भार्गव और डॉ. मूर्ति मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति की धरोहर को अपना रही है। योग स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रदेशभर में एक साथ होगा सामूहिक योगाभ्यास

आयोजनों के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में मंत्रियों, बोर्ड व आयोग अध्यक्षों की जिम्मेदारियां तय की हैं। अजमेर में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, भीलवाड़ा में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, दौसा में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और जोधपुर में मदन दिलावर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, अलवर में किरोड़ी लाल मीणा, बीकानेर में गजेन्द्र सिंह खींवसर, जयपुर में जोगाराम पटेल, श्रीगंगानगर में सुमित गोदारा तथा नागौर में कन्हैयालाल चौधरी मौजूद रहेगे। बाड़मेर में जोराराम कुमावत, उदयपुर में हेमंत मीणा, भरतपुर में सुरेश सिंह रावत, बांसवाड़ा में बाबूलाल खराड़ी, चूरू में अविनाश गहलोत, कोटा में गौतम कुमार दक, टोंक में हीरालाल नागर, पाली में झाबर सिंह खर्रा और सीकर में संजय शर्मा योग दिवस कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे। झालावाड़ में ओटाराम देवासी, सिरोही में केके विश्नोई, कोटपूतली-बहरोड़ में विजय सिंह, करौली में जवाहर सिंह बेदम तथा चित्तौड़गढ़ में डी. मंजू बाघमार शामिल होगी। जैसलमेर में अरुण चतुर्वेदी, हनुमानगढ़ में ओंकार सिंह लखावत, सवाई माधोपुर में प्रेम सिंह बाजौर, प्रतापगढ़ में राजेन्द्र नायक, धौलपुर में जसवंत सिंह विश्नोई, जालोर में ओमप्रकाश भड़ाना, बारां में प्रहलाद टांक, डूंगरपुर में सीआर चौधरी और झुंझुनू में रामगोपाल सुथार बोर्ड व आयोग अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery