Thursday, June, 26,2025

1.27 करोड़ लोगों ने योग कर स्थापित किया नया रिकॉर्ड

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन राजस्थान के लिए केवल एक दिवस नहीं, बल्कि इतिहास रचने का अवसर बन गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य ने योग को एक जन-आंदोलन का रूप दिया। पूरे देश में जहां योग दिवस मनाया गया, वहीं राजस्थान ने 1.30 लाख से अधिक स्थानों पर योग कराते हुए 1.27 करोड़ लोगों की भागीदारी के साथ नया रिकॉर्ड स्थापित किया। यही नहीं, भारत सरकार के योग संगम पोर्टल पर सर्वाधिक 2.44 लाख प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ राजस्थान शीर्ष पर रहा। आयोजकों को अब तक 42 हजार से अधिक प्रशंसा प्रमाण पत्र मिल चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में एक साथ इतने बड़े स्तर पर योगाभ्यास कराए जाने की इस उपलब्धि को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन' में दर्ज करवाए जाने का प्रस्ताव भी है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिला सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को रेत के धोरों पर एक अद्भुत योग संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के खुड़ी के रेतीले धोरों पर राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लिया। हजारों नागरिकों, बीएसएफ जवानों, छात्रों और अधिकारियों के साथ उन्होंने योगाभ्यास करते हुए 'स्वस्थ जीवन शैली' अपनाने का संकल्प दिलाया। इस ऐतिहासिक आयोजन ने सिद्ध कर दिया है कि योग अब केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बन चुका है। जो व्यक्ति को 'मैं' से 'हम' की ओर ले जाता है।

ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर आयोजन

योग दिवस के अवसर पर राजस्थान में पहली बार इतनी व्यापकता और भव्यता के साथ आयोजन हुआ। जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने योगाभ्यास किया। अलवर में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सामूहिक योग सत्र में भाग लिया। जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, गलता जी मंदिर, जलमहल, हवामहल, बिड़ला मंदिर, सेंट्रल पार्क, सिटी पार्क, आमेर फोर्ट, गोविंद देव जी मंदिर, जयगढ़ और सिटी पैलेस जैसे प्रमुख स्थानों पर एक साथ योगाभ्यास किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहरः सीएम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि योग अब केवल व्यायाम भर नहीं रहा, बल्कि यह शरीर, मन, आत्मा और बुद्धि को जोड़ने वाली संपूर्ण जीवनशैली बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जिसमें परंपरा और आधुनिकता, विज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री ने योग को न सिर्फ मेडिटेशन, बल्कि मानसिक और शारीरिक समस्याओं का समाधान-मेडिकेशन बताया। उन्होंने कहा कि आज के तनावग्रस्त, प्रदूषित और अव्यवस्थित जीवन में योग एक प्रभावी समाधान बनकर उभरा है। योग के जरिए हम न केवल अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि जीवन में संतुलन और शांति भी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery