Monday, March, 23,2026

वनकर्मियों को मिलेंगे अत्याधुनिक हथियार, बढ़ेंगे भत्ते

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शनिवार को राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की थीम 'वन एवं अर्थव्यवस्था' रखी गई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं और पहल की गईं। वन सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग को 5 आधुनिक रेस्क्यू वाहन मिले, जो घायल वन्यजीवों को तुरंत बचाव और सुरक्षित स्थान पर ले जाने में मदद करेंगे। इन वाहनों में नए उपकरण लगे हैं। साथ ही, दुर्गम इलाकों में गश्त और निगरानी के लिए 460 नई मोटरसाइकिलों का फ्लैग ऑफ किया गया। मंत्री शर्मा ने इन वाहनों और बाइक्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वन मंत्री ने कहा कि वन और वन्यजीव सुरक्षा के लिए वनकर्मियों को जल्द ही आधुनिक हथियार उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे कोई वनकर्मी शहादत नहीं देगा। वनकर्मियों की लंबे समय से पुलिस के समकक्ष वेतन-भत्तों की मांग पर उन्होंने कहा कि यह मांग बिल्कुल उचित है। विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले इन कर्मियों की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी गई है और जल्द पूरी होने की उम्मीद है। खेमराज आयोग के कारण पहले कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन अब सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। वन मंत्री ने बताया कि सरिस्का (अलवर) में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वनकर्मियों की कड़ी मेहनत और लगातार मॉनिटरिंग के कारण यह संभव हो पाया है।

20 नए प्री-बेस ऑगमेंटेशन सेंटर शुरू

30 करोड़ रुपए की लागत से कोटा, बारां, पाली, सिरोही, चूरू, मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व और अजमेर के प्रोटेक्टेड क्षेत्रों में 20 प्री-बेस ऑगमेंटेशन सेंटर शुरू किए गए। इनसे शिकार वाले जानवरों की संख्या बढ़ेगी, जो बाघों और अन्य शेरों के लिए भोजन आधार मजबूत करेगी। कार्यक्रम में बेहतरीन काम करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया गया, ताकि वे और अधिक उत्साह से काम करें।

कार्यक्रम में मिली यह प्रमुख सौगात

  • 6 नई वन चौकियां, 2 बैरक, 1 क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय और 7 नई नर्सरियों का लोकार्पण।
  • जयपुर के शाहपुरा में 'अटल वन' का उद्घाटन (30 हेक्टेयर में इंटरप्रिटेशन सेंटर, वॉकिंग ट्रेल, वॉच टावर, सोलर फेंसिंग आदि)।
  • वन मित्रों को पेट्रोलिंग किट का वितरण।
  • CRESEP परियोजना के तहत राजीविका के साथ एमओयू, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery