Thursday, April, 17,2025

भारतीय किसान संघ की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

जयपुर: भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन रविवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि किसान संघ देशहित और किसान हित को सर्वोपरि मानता है। भाषावाद, जातिवाद और प्रांतवाद से दूर रहकर कार्य करता है। जयपुर प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. लोकेश कुमार चंदेल ने बताया कि अधिवेशन के तीसरे दिन अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी की देखरेख में गठित कार्यकारिणी में राजस्थान से कई प्रमुख पदाधिकारियों को स्थान मिला है, इनमें मंजू दीक्षित को महिला प्रमुख बनाया है, जबकि पूर्व अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी, पद्म हुकुमचंद पाटीदार, रतनलाल डागा, मणिलाल लबाना और कैलाश गिंदौलिया को अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान से कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, महामंत्री तुलसाराम सिंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद धारणिया, राजस्थान प्रचार प्रमुख राजीव दीक्षित समेत अन्य शामिल रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery