Monday, March, 16,2026

शरीर का प्राकृतिक प्रोटीन तोड़ेगा बैक्टीरिया की सुरक्षा परत

जोधपुर/जयपुर: आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जो दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमणों के इलाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने पाया कि हमारे शरीर में मौजूद प्रोटीन बैक्टीरिया की मजबूत सुरक्षा परत (बायोफिल्म) को बनने से रोक देता है।

यह शोध दुनिया के प्रतिष्ठित जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (PNAS) में प्रकाशित हुआ है। यह एक ऐसी अहम खोज हैं, जो दवाओं से ठीक नहीं होने वाले संक्रमणों के इलाज में नई उम्मीद जगाती है। शोध में पाया गया है कि हमारे शरीर में पहले से मौजूद एक प्राकृतिक
प्रोटीन खतरनाक बैक्टीरिया की मजबूत सुरक्षा परत को बनने से रोक सकता है।

बायोफिल्म क्या है?

शोधकर्ताओं के अनुसार, मानव शरीर में मौजूद बैक्टीरिया मिलकर एक चिपचिपी और मजबूत परत बना लेते हैं, जिसे बायोफिल्म कहते हैं। यह परत प्रोटीन, शर्करा और डीएनए से बनती है व बैक्टीरिया के लिए एक तरह की कवच या ढाल का काम करती है। इस ढाल की वजह से एंटीबायोटिक दवाएं बैक्टीरिया तक नहीं पहुंच पाती। शरीर का इम्यून सिस्टम भी बैक्टीरिया पर हमला नहीं कर पाता। इसका नतीजा यह होता है कि बायोफिल्म वाले बैक्टीरिया सामान्य बैक्टीरिया से 1000 गुना तक ज्यादा दवा-प्रतिरोधी हो जाते हैं। ये परतें अस्पतालों में कैथेटर, कृत्रिम हृदय वाल्व, जोड़ों के इम्प्लांट और पुराने घावों में आसानी से बन जाती हैं। इससे संक्रमण लंबे समय तक चलता रहता है और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की वैश्विक समस्या और बढ़ जाती है।

शोध में क्या नया मिला?

वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया (एस्चेरिचिया कोलाई) पर शोध में पाया कि यह बैक्टीरिया बायोफिल्म बनाने के लिए 'कर्ली' नामक प्रोटीन का उपयोग करते हैं। इससे इनके चारों और एक सुरक्षा घेरा बन जाता है। लेकिन शरीर में स्वाभाविक रूप से मौजूद Beta-2 micro-globulin (b2m) प्रोटीन कर्ली के निर्माण को रोक देता है। यह प्रोटीन बैक्टीरिया को मारता नहीं, सिर्फ उनकी सुरक्षा ढाल तोड़ता है। इससे बैक्टीरिया में नई दवा-प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने का खतरा बहुत कम रहता है। शोध की मुख्य वैज्ञानिक और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नेहा जैन (बायोसाइंस एवं बायोइंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी जोधपुर) ने बताया कि शोध भविष्य में स्वास्थ्य चुनौतियों से लड़ने में कारगर सिद्ध हो सकता है।

कई विधाओं का इस्तेमाल

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में माना जाता है और यह शोध एक वैकल्पिक रणनीति प्रस्तुत करता है, जिसमें बैक्टीरिया को समाप्त करने के बजाय उनकी सुरक्षा ढाल को कमजोर कर संक्रमण पर नियंत्रण पाने की दिशा में काम किया जा सकता है। शोध में बायोफिजिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, स्ट्रक्चरल बायोलॉजी और पशु मॉडल जैसी कई विधाओं का इस्तेमाल किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery