Tuesday, May, 26,2026

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिकाः श्रीनिवास

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शुक्रवार शाम जयपुर में पदस्थापित भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दल का नेतृत्व पत्र सूचना कार्यालय की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला ने किया। अनौपचारिक चर्चा के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं और पिछले वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी नीतियां एवं योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं और नीतियों के बारे में आमजन को जागरूक करने में केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका
है। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से राज्य में आए सकारात्मक बदलाव भी विमर्श का विषय होने चाहिए। इस दौरान पत्र सूचना कार्यालय की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य सचिव से मिलने वाले दल में पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक अनुभव बैरवा, उप निदेशक धर्मेश भारती, दूरदर्शन समाचार की उप निदेशक मंजू मीना, सहायक निदेशक मुरारी गुप्ता, आकाशवाणी समाचार के उप निदेशक रामनाथ मीणा तथा सहायक निदेशक जितेंद्र द्विवेदी शामिल रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery