Tuesday, August, 12,2025

चूरू में वायुसेना का जगुआर विमान क्रैश, दो पायलट शहीद

जयपुर: प्रदेश के चूरू जिले में बुधवार दोपहर भारतीय वायुसेना का एक जगुआर ट्रेनिंग फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दर्दनाक हादसा दोपहर करीब 12:40 बजे राजलदेसर थाना क्षेत्र के भाणूदा गांव के पास हुआ। इस हादसे में विमान के दोनों पायलट प्रशिक्षक और ट्रेनी शहीद हो गए। हादसे में पाली जिले की सुमेरपुर तहसील के खिवांदी निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिपाल सिंह देवड़ा और स्क्वॉडून लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु शहीद हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर मलबे के साथ-साथ शवों के क्षत-विक्षत टुकड़े मिले हैं। भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी किए हैं। यह टू-सीटर जगुआर विमान श्रीगंगानगर  के पास स्थित सूरतगढ़ एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण मिशन पर रवाना हुआ था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले विमान में तेज गड़गड़ाहट सुनी, इसके बाद जोरदार धमाके की आवाज आई। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खेत में विमान का जलता हुआ मलबा बिखरा पड़ा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण पायलट समय रहते इजेक्ट नहीं कर सके, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीएम ने तुरंत राहत-बचाव के दिए निर्देश

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने 'एक्स' पर लिखा, चूरू जिले में वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य के लिए तुरंत निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

पाली के फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिपाल सिंह देवड़ा शहीद

जगुआर एयरक्राफ्ट हादसे में शहीद हुए पाली जिले की सुमेरपुर तहसील के खिवांदी निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिपाल सिंह देवड़ा का पार्थिव शरीर गुरुवार को दोपहर 1 बजे गांव पहुंचेगा। सुबह 10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के विमान से पार्थिव देह लाई जाएगी। इसके बाद वायुसेना अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क मार्ग से शव खिवांदी लाया जाएगा। दोपहर 2 बजे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पांच माह में 3 जगुआर क्रैश

पिछले 5 महीनों में देशभर में तीन जगुआर विमानों के कैश होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 7 मार्च को अंबाला (हरियाणा), 2 अप्रैल को जामनगर (गुजरात) और 9 जुलाई को चूरू में जगुआर कैश हुए हैं। इस तरह की घटनाएं वायुसेना की सुरक्षा चुनौतियों और तकनीकी जांच की गंभीर आवश्यकता की ओर संकेत करती हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery