Tuesday, November, 04,2025

विकसित भारत 2047 की दिशा में स्वस्थ राजस्थान हमारा संकल्पः खींवसर

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में गुरुवार को 'द हेल्थ फर्स्ट कॉन्क्लेव एवं अवार्ड्स 2025- सीजन-3' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा सेवाओं के बदलते परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए अग्रणी चिकित्सा विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि मैं फर्स्ट इंडिया न्यूज का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे डॉक्टरों और अस्पतालों की निष्ठा को पहचान दी। मेरी नजर में यह सम्मान सेवा के उस शिखर का प्रतीक है, जहां मानवता सर्वोच्च उद्देश्य बन जाती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की दिशा में स्वस्थ राजस्थान हमारा संकल्प है। राजस्थान का स्वास्थ्य विभाग 33,000 करोड़ के बजट के साथ राज्य का सबसे बड़ा विभाग है और एसएमएस अस्पताल विश्व के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है, जहां हर साल 17 लाख ओपीडी, 3.5 लाख सर्जरी और 2,000 प्रसव होते हैं।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह मंच केवल सम्मान का ही नहीं बल्कि विचार-विमर्श का भी प्रतीक है, जो राजस्थान को 'विकसित भारत 2047' की दिशा में 'स्वस्थ और सक्षम भारत' बनाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार राजस्थान में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के माध्यम से तथा 125 सोनोग्राफी केंद्र व 2.26 लाख क्यूआर कोड कूपन से गरीबों को निजी अस्पतालों मैं मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही हैं। जहां एलोपैथी चिकित्सा जरूरी है, वहीं आयुर्वेद की भूमिका भी लगातार बढ़ रही है। विभाग के कुल 1200 करोड़ के बजट में से 450 करोड़ सिर्फ आयुर्वेद के लिए निर्धारित किए गए हैं।

स्वास्थ्य ही समृद्धि की कुंजी: पवन अरोड़ा

राजस्थान ने चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी स्थान हासिल किया है। कोविड-19 के बाद यह विभाग राज्य के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक बन गया है। राज्य में 49 मेडिकल कॉलेज और 15 डेंटल कॉलेज हैं, जो स्वास्थ्य शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती दशति है। अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान ने 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर लागू करना शुरू किया है। इसमें 2047 तक औसता आयु 70 वर्ष से बढ़ाकर 77 वर्ष करने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य केवल लंबी उम्र नहीं, बल्कि स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण जीवन सुनिशित करने पर केंद्रित है। उन्होंने सभी से तन, मन और धन से इस मिशन में जुड़ने की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery