Tuesday, July, 14,2026

कांग्रेस में विधायक-मंत्री बनने के बाद जमीन से कट जाते हैं नेताः डोटासरा

जयपुर: नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रही सियासत के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। साथ ही उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को भी निशाने पर लेते हुए संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। डोटासरा जयपुर के आरएएस क्लब में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला ने सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीकाराम जूली और डॉ. सी. पी. जोशी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में विधायक रफीक खान, ललित तूनवाल, विधायक रोहित बोहरा, संजय बापना, इंटक प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, सुमित भगासरा और एम. डी. चोपदार सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस में कई नेता विधायक, मंत्री और सांसद बनने के बाद जमीन से कट जाते हैं और यहीं से दिक्कत शुरू होती है।

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की बातों को जनता तक पहुंचाएं। यदि कांग्रेस की विचारधारा, संविधान बचाने की लड़ाई और देश निर्माण में पार्टी के योगदान को जनता के बीच सही तरीके से रखा जाए तो भाजपा के पास उसका कोई जवाब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संगठन के कई जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery