Sunday, April, 05,2026

सोशल मीडिया पर दिख रही है गहलोत की हताशा

जयपुर: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'इंतजार शास्त्र' पर तीखा पलटवार किया है। तिवाड़ी ने कहा कि भारत में शास्त्र तो 64 ही हैं। शास्त्र जैसे पवित्र शब्द के साथ इंतजार जोड़ना अपमान है। गहलोत चाहें तो इजहार नामा कर सकते हैं। हार के बाद हताशा का इजहार कर रहे गहलोत पर तिवाड़ी ने कहा कि 'फूलां बाई फूलगी, गेल का दिन भूलगी' और 'छाज बोले तो बोले छलनी भी बोली जिसमें सत्तर छेद' वाली लोकोक्तियां चरितार्थ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत जब भी सीएम बने, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को रसातल में पहुंचाया और सत्ता भाजपा के पास चली गई। कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें साइडलाइन कर दिया। अब दिल्ली में पायलट और राजस्थान में डोटासरा के कारण उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही, इसलिए सोशल मीडिया पर इजहार कर रहे हैं। तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपरलीक हुए, युवाओं के साथ कुठाराघात हुआ, ईआरसीपी और यमुना जल समझौते लटकाए गए।

स्वास्थ्य-शिक्षा पर कटाक्ष

तिवाड़ी ने कहा कि गहलोत आईपीडी टॉवर में अनियमितताओं का आरोप लगा रहे हैं, जबकि उनकी सरकार में लागत 400 करोड़ से बढ़कर 700 करोड़ हुई। पहले दो साल में एक भी पीएचसी नहीं खोली गई, जबकि भजनलाल सरकार ने छह पीएचसी बनाई। सीएचसी, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल और सेटेलाइट अस्पतालों में भी भजनलाल सरकार आगे रही। 2016 तक राजस्थान में 8 मेडिकल कॉलेज थे, अब 23 नए कॉलेज शुरू हुए। गहलोत ने 5 साल में 4148 घोषणाएं कीं, जिनमें से 2208 पूरी नहीं हुई और 626 पर एक रुपया खर्च नहीं हुआ। तिवाड़ी ने कहा कि गहलोत ने जोधपुर के लिए बड़ी घोषणाएं कीं, लेकिन खर्च शून्य रहा।

जोधपुर की नई सड़क पर मल्टी-लेवल पार्किंग अधर में: गहलोत

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपनी सोशल मीडिया सीरीज 'इंतजार शास्त्र' के चैप्टर-13 में कहा कि जोधपुर की नई सड़क पर प्रस्तावित मल्टी-लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता के कारण अधर में लटका है। 2013 में भाजपा सत्ता में आते ही इसे 5 साल तक ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। 2018 में कांग्रेस ने काम शुरू किया, लेकिन 2020-21 में कोविड महामारी के कारण निर्माण प्रभावित हुआ। 2022 में फिर काम चालू हुआ। दिसंबर 2024 तक इसे पूरा होना चाहिए था, लेकिन भाजपा अब फंड की कमी का बहाना बना रही है। इससे पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण भी अटक गया। गहलोत ने सवाल उठाया कि क्या जनता का हक मारना ही भाजपा का असली एजेंडा है?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery