Friday, April, 03,2026

'गणगौर टेलीविजन' का आज पुनः भव्य शुभारंभ

जयपुर: राजस्थानी भाषा, संस्कृति और लोकजीवन को समर्पित 24×7 एंटरटेनमेंट एवं पॉजिटिव न्यूज चैनल 'गणगौर टेलीविजन' का 19 मार्च को पुनः भव्य शुभारंभ(री-लॉन्च) किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डिजिटल माध्यम (आई-पैड) के जरिए बटन दबाकर चैनल की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह अवसर प्रदेशभर के राजस्थानी भाषा प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से मातृभाषा में समर्पित एक सशक्त मीडिया मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। चैनल के चेयरमैन डॉ. जगदीश चंद्र ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी और पूरी टीम को बधाई दी।

'गणगौर टेलीविजन' के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अरोड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस) की दूरदर्शी सोच और विजन का यह परिणाम है। उनका मानना है कि जब तक आमजन तक सूचना उनकी अपनी मातृभाषा में नहीं पहुंचेगी, तब तक उसका प्रभाव पूर्ण रूप से नहीं हो सकता। इसी सोच के साथ 'गणगौर टेलीविजन' को एक मजबूत राजस्थानी मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जो भाषा, संस्कृति और जनसंवाद को नई पहचान देने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

गणगौर चैनल में दिखेगी राजस्थान की विरासत और आस्थाः राज्यपाल बागड़े

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजस्थानी कला और संस्कृति को समर्पित गणगौर चैनल के पुनः शुभारंभपर प्रसन्नता व्यक्त की है। अपने संदेश में उन्होंने राजस्थान को 'सात वार, नौ त्योहार' की भूमि बताते हुए कहा कि यहां संस्कृति और जीवन का गहरा संबंध है। उन्होंने गणगौर को भगवान शिव और माता पार्वती का पवित्र पर्व बताते हुए कहा कि यह चैनल प्रदेश की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करेगा। राज्यपाल ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

'चोखी खबरों' से हर घंटे अपडेट, प्राइम टाइम में विशेष बुलेटिनः चैनल के प्रमुख कार्यक्रमों में 'चोखी खबरा' राजस्थानी समाचार बुलेटिन शामिल है, जिसके अंतर्गत हर घंटे 10 मिनट का न्यूज अपडेट प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन शाम 7:00 से 7:30 बजे तक प्राइम टाइम में 30 मिनट का विशेष समाचार बुलेटिन प्रसारित होगा, जिसमें राज्य सरकार की सकारात्मक और विकासात्मक खबरों पर विशेष फोकस रहेगा।

'आओ जाणां कांई केवे मुख्यमंत्री' से सीधा संवाद

चैनल पर 'आओ जाणां कांई केवे मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री के भाषणों और संदेशों को राजस्थानी भाषा में रूपांतरित कर प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम आवश्यकता अनुसार प्रमुख राजस्थानी बोलियों मारवाड़ी, शेखावाटी, ढूंढाड़ी और ब्रज में प्रसारित होगा। इसकी अवधि 30 मिनट होगी, जिसका प्रसारण समय सायं 7:30 बजे तथा पुनः प्रसारण सुबह 11:00 बजे होगा।

देश-विदेश में रह रहे राजस्थानियों को मिलेगा अपनी मातृभाषा में कंटेंट

न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे देश और विदेशों में रह रहे राजस्थानी प्रवासियों को अब राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, लोक कला, लोकगीत, लोक संगीत एवं परंपरा के साथ-साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आमजन तक उनकी अपनी भाषा में प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगा।

गांव-ढाणी तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारीः राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के विज्ञापनों को भी राजस्थानी भाषा में रूपांतरित कर प्रसारित किया जाएगा, जिससे योजनाओं की जानकारी ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। साथ ही मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के राजस्थानी भाषा में उपलब्ध भाषणों और बाइट्स को विशेष प्राथमिकता के साथ प्रसारित किया जाएगा।

लोक संस्कृति, लोकसंगीत और सकारात्मक खबरों पर विशेष फोकस: 'गणगौर टेलीविजन' पर लोकसंगीत, लोकनृत्य, परंपराओं और ग्रामीण जीवन पर आधारित विशेष कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। इसके साथ ही 'गुड न्यूज' जैसे सकारात्मक कंटेंट के माध्यम से समाज की प्रेरणादायक कहानियों को भी प्रमुखता दी जाएगी।

राजस्थानी भाषा को मिलेगा नया आयामः 'गणगौर टेलीविजन' का यह पुनः शुभारंभ केवल एक चैनल का लॉन्च नहीं, बल्कि राजस्थानी भाषा, संस्कृति और जनसंवाद को सशक्त बनाने की एक ऐतिहासिक पहल है। यह मंच आने वाले समय में राजस्थानी भाषा को मुख्यधारा मीडिया में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा संविधान की 8वीं अनुसूची में राजस्थानी भाषा को शामिल करवाने का प्रयास करेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery