Friday, October, 02,2026

गांधी जयंती आज, गांधी सर्किल पर राज्यपाल-सीएम देंगे श्रद्धांजलि

जयपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार, को शासन सचिवालय, गांधी सर्किल सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। शासन सचिवालय में सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे रामधुनी में करीब आधा घंटा शामिल होंगे और सुबह करीब 8:15 बजे गांधी सर्किल पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री गांधीजी को श्रद्धांजलि देंगे।

युवाओं से संवाद करेंगे सीएम

सेवा संकल्प अभियान 'जन सेवा हो प्रभु सेवा' के तहत 'सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम' 2 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे भवानी निकेतन महाविद्यालय परिसर, सीकर रोड पर होगा। राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा युवाओं से संवाद करेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा।

भाजपा चलाएगी स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को सुबह 8 बजे प्रदेश मुख्यालय से स्वच्छता अभियान की शुरुआत होगी। प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार अभियान में शामिल होंगे। वहीं गांधी जयंती के अवसर पर शासन सचिवालय में 2 से 8 अक्टूबर तक सफाई सप्ताह मनाया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery