Monday, November, 03,2025

सम्मान सिर्फ पुरस्कार नहीं, समाज को दिशा देने का संकल्प है: राठौड़

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से गुरुवार को जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में जयपुर गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समाज को 27 विभूतियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम फस्र्ट इंडिया न्यूज की ओर से आयोजित एक अद्वितीय संगम साचित हुआ, जहां पक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेता, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक ही मंच पर एक साथ नजर आए। यह दृश्य न केवल लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रतीक था, बल्कि संवाद और सहयोग की एक नई मिसाल भी पेश करता दिखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शिरकत की। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने मदन राठौड़ का शॉल, स्मृति चिह्न व फलदार पौधा भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संवोधित करते हुए मुख्य अतिथि मदन राठौड़ ने फर्स्ट इंडिया न्यूज की सराहना करते हुए कहा कि इस मंच से मैं फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल और डॉ. जगदीश चंद्र का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने अपने जीवन में प्रशासक रहते हुए जो भी कार्य किया, उसे जनता में बांटने का काम किया। उन्होंने फस्र्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ. जगदीश चंद्र के पदचिह्नों पर पवन अरोड़ा भी चल रहे हैं और आज ऐसा पवन का झोंका आया जिसने पक्ष और विपक्ष को एक ही मंच पर लाने का कार्य किया।

इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख भी किया। अरोड़ा ने फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के उद्देश्य की बात करते हुए कहा कि हमारा काम आलोचना करना नहीं है, बल्कि समाधान और संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की अच्छी योजनाओं और नीतियों की जानकारी उसके वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे, यह काम फर्स्ट इंडिया करता है। सरकार और जनता के बीच विश्वास का पुल कायम हो, इसके लिए हम प्रयास करते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जिन हस्तियों ने देश और दुनिया में राजस्थान का नाम रोशन किया है, उन्हें सम्मानित करना गर्व की बात है। डोटासरा ने फर्स्ट इंडिया की निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी प्रतिबद्धता की सराहना की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery