Tuesday, July, 21,2026

शिक्षा, स्किल और रोजगार के भविष्य पर मंथन आज

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से सोमवार को जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में 'एजुकेशन समिट-2026 सीजन-8' का आयोजन किया जाएगा। इस समिट में राजस्थान में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के वर्तमान एवं भविष्य के परिदृश्य पर सार्थक मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री मदन दिलावर तथा उद्योग एवं वाणिज्य, खेल एवं युवा मामले, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता तथा नीति नियोजन विभाग के मंत्री के. के. विश्नोई मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार यादव, वित्त (कराधान) विभाग के विशिष्ट शासन सचिव एवं कॉलेज शिक्षा विभाग के आयुक्त नथमल डिडेल, समग्र शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक सीताराम जाट तथा साक्षरता एवं सतत शिक्षा के निदेशक महेंद्र कुमार खींची विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

इस समिट का आयोजन फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र और सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की पहल पर किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करना है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery