Tuesday, July, 21,2026

बच्चों को 'रैंक और प्रतिशत की मशीन' न बनाएं: डॉ. बैरवा

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से सोमवार को जयपुर स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में 'एजुकेशन समिट-2026 सीजन-8' का आयोजन किया गया। इस समिट में देश की शिक्षा व्यवस्था के भविष्य पर चर्चा के लिए प्रमुख शिक्षाविद, शिक्षा विशेषज्ञ, नीति निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे। कार्यक्रम में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, उद्योग एवं वाणिज्य, खेल एवं युवा मामले, कौशल एवं रोजगार एवं उद्यमिता तथा नीति नियोजन राज्य मंत्री केके विश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा और जिनेंद्र सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत पौधे, स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर किया। कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा, यूईएम जयपुर के रजिस्ट्रार एवं प्रोवोस्ट प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (वीजीयू) के सीईओ इंजीनियर ओंकार बगरिया और एसबीआई के सीजीएम ओंकार नाथ चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिक्षा को विकसित भारत 2047 की रीढ़ बताते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि कुशल और रोजगार के लिए युवा तैयार करने चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को 'रैंक और प्रतिशत की मशीन' न बनाएं। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन अरोड़ा ने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज, डॉ. जगदीश चंद्र के विजन 'खबर ही जीवन है' को आगे बढ़ा रहा है। अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा को लंबे समय तक केवल साक्षरता और डिग्री तक सीमित समझा गया, लेकिन बदलते भारत में शिक्षा की भूमिका कहीं व्यापक हो गई है। किसी भी देश की पहचान उसकी सीमाओं या अर्थव्यवस्था से ही नहीं, बल्कि उसकी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता से होती है। आज उच्च शिक्षा को रोजगारपरक, कौशल आधारित और शोध केंद्रित बनाना समय की जरूरत है। केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं, विद्यार्थियों को नए कौशल, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीकों के लिए तैयार करना होगा। संस्थानों को बच्चों को केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहिए।


 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery