Friday, December, 26,2025

किसानों पर कर्ज में तमिलनाडु टॉप पर, छठे नंबर पर राजस्थान

जयपुर: देशभर में किसानों पर कृषि कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 31 मार्च से 30 सितंबर तक के छह महीनों में किसानों के कुल बकाया कृषि ऋण में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान में किसानों पर कर्ज कम बढ़ा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि में नवाचार के चलते किसानों की कर्ज पर निर्भरता कम हुई है। यही वजह है कि राजस्थान में किसानों पर कर्ज 31 मार्च 2025 तक 1 लाख 87 हजार करोड़ रुपए था, जो 30 सितंबर तक अन्य राज्यों के मुकाबले में बहुत कम बढ़ोतरी के साथ 1 लाख 95 हजार 878 करोड़ रुपए हो गया। प्रदेश में छह माह में कर्ज में 8,878 करोड़ यानी 4.7% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो सबसे अधिक तमिलनाडु में 22.8%, महाराष्ट्र में 12.0%, कर्नाटक में 11.2%, गुजरात में 12.6%, उत्तर प्रदेश में 5.5% कर्ज में बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली के किसानों का सबसे कम कर्ज बढ़ा

दिल्ली में किसानों पर कर्ज में मात्र 0.9% की बढ़ोतरी हुई है, जहां किसानों पर कर्ज 26 हजार 749 करोड़ से मामूली बढ़कर 26 हजार 998 करोड़ रुपए हुआ है। चंडीगढ़ में कर्ज 21 प्रतिशत बढ़कर 2 हजार 536 करोड़ से 3 हजार 68 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। वहीं छह माह में पुडुचेरी में किसानों पर कर्ज में भारी कमी आई और यह 18 हजार 535 करोड़ से घटकर 8 हजार 40 करोड़ रुपए रह गया।

तमिलनाडु में 91,845 करोड़ रुपए का कर्ज बढ़ा

अन्य राज्यों में कर्ज बढ़ने की रफ्तार कहीं अधिक तेज रही। सबसे ज्यादा वृद्धि तमिलनाडु में हुई, जहां कर्ज 4 लाख 3 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 4 लाख 94 हजार 845 करोड़ रुपए पहुंच गया, यानी 91 हजार 845 करोड़ रुपए की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो देश में सर्वाधिक है। इसी तरह महाराष्ट्र में किसानों पर कर्ज 2 लाख 60 हजार करोड़ से बढ़कर 2 लाख 91 हजार 128 करोड़ रुपए हो गया, जिसमें 31 हजार 128 करोड़ की वृद्धि हुई। गुजरात में कर्ज 1 लाख 44 हजार करोड़ से 1 लाख 62 हजार 188 करोड़ रुपए तक पहुंचा, यानी 12.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वहीं कर्नाटक में कर्ज 4 हजार 907 करोड़ बढ़कर 2 लाख 22 हजार करोड़ से 2 लाख 46 हजार 907 करोड़ रुपए हो गया। उत्तर प्रदेश में कर्ज 2 लाख 28 हजार करोड़ से बढ़कर 2 लाख 40 हजार 651 करोड़ रुपए पहुंचा, यानी 12 हजार 651 करोड़ की वृद्धि हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery