Monday, June, 01,2026

'एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम' में बरसती बारिश में उमड़ा श्रद्धा का सागर

जयपुर: द दिवाज क्लब की ओर से शनिवार रात एंटरटेनमेंट पैराडाइज में 'एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम' के तीसरे संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और भक्ति, संगीत तथा आध्यात्मिक उल्लास में सराबोर नजर आए।

फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ते हैं, बल्कि समाज में एकता और सामूहिकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोलकाता के प्रसिद्ध श्याम भजन गायक राज पारीक को मनमोहक प्रस्तुति रही। उनके भावपूर्ण और ऊर्जावान भजनों ने पूरी रात श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोए रखा। लगातार बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी और वे बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमते, गाते और नाचते नजर प्रमुख आकर्षण बाबा श्याम का आए। आयोजन का एक अन्य भव्य दरबार रहा, जिसे जयपुर की पहचान हवामहल की थीम पर विशेष रूप से सजाया गया था। खूबसूरती से मुसज्जित इस दरबार ने दिव्य वातावरण का निर्माण किया और श्रद्धालुओं को एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया। पूरा परिसर 'हारे का सहारा, बाचा श्याम हमारा' के जयकारों से गूंजता रहा। डॉ. राखी राठौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं, जिससे हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ती रहती है।

राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने लुभाया

कार्यक्रम में मोहनदास जी महाराज, जगद्गुरु दिवाकर देवाचार्य अवधेशाचार्य जी महाराज, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, युवाचार्य जी महाराज, डॉ. राखी राठौड़, भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष, मनोज भारद्वाज, पूनम मदान और भाजपा नेता रवि नैय्यर सहित अनेक संत, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन की मनोज श्रीवास्तव और तुषार श्रीवास्तव का भी विशेष सहयोग मिला। भक्ति के वातावरण को और भी मनोहारी बनाते हुए कियारा जोशी और सनाया शर्मा राधा-कृष्ण के स्वरूप में सुसज्जित होकर कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुति और पारंपरिक वेशभूषा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। दिवाज क्लब के संस्थापक कीर्ति शर्मा और निखिल जोशी ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा श्याम की कृपा और भक्तों की अभूतपूर्व सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery