Saturday, April, 04,2026

गुलाबी नगरी की द्रव्यवती नदी बनती जा रही है प्रदूषण का हॉटस्पॉट

जयपुर: जयपुर में एक समय नया और महत्वाकांक्षी पर्यटन प्रोजेक्ट मानी गई द्रव्यवती नदी आज गंभीर प्रदूषण की तस्वीर पेश कर रही है। नाहरगढ़ की अरावली पहाड़ियों से निकलकर गोनेर कस्बे तक लगभग 47 किलोमीटर बहने वाली यह नदी वर्तमान में जगह-जगह पिघलते ग्लेशियर जैसी सफेद झाग से ढकी नजर आ रही है।

द्रव्यवती नदी में शहर का अधिकांश केमिकल युक्त गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। नदी में बने चेक डैमों से जब यह पानी गिरता है, तो रासायनिक तत्वों की वजह से सफेद झाग बनते हैं। दूर से देखने पर यह नजारा ग्लेशियर से पिघलती बर्फ जैसा लगता है, लेकिन हकीकत में यह भारी प्रदूषण का संकेत है।
द्रव्यवती नदी के जरिए जयपुर का गंदा पानी शहर से बाहर निकलता है, लेकिन इसी पानी का उपयोग आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती के लिए किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि केमिकल युक्त पानी से सिंचाई करने पर मिट्टी की उर्वरता, फसलों की गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

पर्यटन प्रोजेक्ट पर सवाल

कभी सौंदर्याकरण और पर्यटन के लिए विकसित की गई द्रव्यवती नदी अब प्रशासनिक लापरवाही की मिसाल बनती जा रही है। नदी किनारे विकसित वॉक-वे, गार्डन और अन्य संरचनाओं के बावजूद सीवेज ट्रीटमेंट की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से पूरा प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में है। पर्यावरणविदों का कहना है कि यदि जल्द ही नदी में गिरने वाले सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह नदी भूजल और कृषि के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery