Friday, June, 19,2026

सड़क खराब तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई: दीया कुमारी

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी सड़क की गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो केवल सुधारात्मक कार्य ही नहीं, बल्कि संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार सरकारी कार्मिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीया कुमारी ने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने क्वालिटी कंट्रोल विंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि खराब गुणवत्ता वाले निर्माण कार्यों के लिए जवाबदेही तय करना आवश्यक है।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सप्ताह में कम से कम दो दिन फील्ड विजिट कर सड़कों का निरीक्षण करें और प्रत्येक सप्ताह इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने भूमि अधिग्रहण, वन भूमि स्वीकृति सहित अन्य कारणों से लंबित सड़क परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। दीया कुमारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों का लाभआमजन तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery