Monday, May, 18,2026

AI युग में महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देना जरूरी

जयपुर: शासन सचिवालय में शनिवार को आयोजित आंगनबाड़ी सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि बदलते समय और एआई के दौर में महिलाओं और बालिकाओं को तकनीक आधारित कौशल प्रशिक्षण देना जरूरी है, ताकि उनकी आजीविका सुनिश्चित हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण स्किल ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार भी मौजूद रहीं। दीया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्युत, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण और मरम्मत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, पूर्ण कार्यों का भौतिक सत्यापन और लंबित कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए। साथ ही इस वर्ष 7,500 नए 'नंद घर' विकसित करने पर जोर दिया। बैठक में लाडो प्रोत्साहन योजना, काली बाई भील उड़ान योजना, शिक्षा सेतु योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की भी समीक्षा की गई।

बजट में सही लागत आकलन के निर्देश

निर्माण भवन के सभागार में पीडब्ल्यूडी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए दीया कुमारी ने अधिकारियों को बजट प्रस्ताव भेजते समय ही प्रोजेक्ट की लागत और अलाइनमेंट का सटीक आकलन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी और लागत वृद्धि से बचा जा सके। उपमुख्यमंत्री ने कुछ परियोजनाओं में बार-बार अलाइनमेंट बदलने और लागत बढ़ने पर नाराजगी जताई। बैठक में बयाना बाईपास, बारां-अटरू आरओबी, जैतूपुरा-जयसिंहपुरा सड़क, भादरा बाईपास, नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली सड़क, मेज नदी पर हाई लेवल ब्रिज और सलूम्बर बाईपास सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery