Saturday, September, 27,2025

मुनि पावन सागर की 3 सितंबर से अनशन की चेतावनी

जयपुर: अलवर जिले की मुंडावर तहसील स्थित बेहरोज गांव के जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार और जैन समाज को उनकी जमीनों का हक दिलाने की वर्षों पुरानी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से व्यथित होकर दिगंबर जैन मुनि पावन सागर महाराज 3 सितंबर 2025 से सचिवालय के बाहर आमरण अनशन करेंगे। उनके साथ अन्य मुनि सुभद्र सागर और हजारों जैन बंधु भी शामिल होंगे। दिगम्बर जैन मंदिर महारानी फार्म प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द छाबड़ा एवं मंत्री राजेश बोहरा ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि जयपुर के गायत्री नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर के मुनि पावन सागर महाराज 12 वर्षों से इस मुद्दे को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के 78 वर्षों बाद भी ग्राम बेहरोज के मूल निवासियों एवं जैन समाज को उनकी जमीन का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। साथ ही प्रशासन ने जर्जर अवस्था में पड़े प्राचीन जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार की अनुमति भी नहीं दी है।

मंदिरों के जीर्णोद्धार, दर्शन पथ निर्माण की मांग

बेहरोज गांव की कुल भूमि 70.5 बीघा है, जो पहले गैर मुमकिन आबादी थी, लेकिन बाद में इसे गैर मुमकिन पहाड़ और फिर गैर मुमकिन बीहड़ घोषित कर दिया गया। इस भूमि पर प्राचीन जैन मंदिरों के अवशेष, तीर्थकर प्रतिमाएं एवं मकानों के खंडहर स्थित हैं। यह भूमि कस्टोडियन के अंतर्गत है, जिसकी कानूनी जानकारी एवं नक्शे सरकार को सौंपे जा चुके हैं। जैन समाज की मांग है कि उन्हें उनके पुश्तैनी मंदिरों के जीर्णोद्धार, दर्शन पथ निर्माण, अतिक्रमण मुक्त कराने और तीर्थ ट्रस्ट को सौंपने की अनुमति दी जाए।

कार्रवाई नहीं तो अनशन

जैन समाज की ओर से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, वन और राजस्व मंत्रियों सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर 2 सितंबर 2025 तक कार्रवाई की मांग की गई है, अन्यथा 3 सितंबर को सचिवालय के सामने आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा, सदस्य संतोष रावकां, अशोक जैन, राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सन्मति के संस्थापक अध्यक्ष राकेश गोदिका, दिनेश पाटनी, सुरेन्द्र जैन सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery