Wednesday, November, 05,2025

बाजारों में आज बरसेगा धन... करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

जयपुर: धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला छह दिन का दीपोत्सव शनिवार से शुरू हो रहा है। उत्साह और उमंग का यह त्योहार मुख्य रूप से शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए खास मायने रखता है। इस धनतेरस पर भी देशभर में हजारों करोड़ रुपए की खरीद-फरोख्त का अनुमान है। मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' की भावना को मजबूत करते हुए जयपुर के बाजारों में शनिवार को धनतेरस पर खरीदारी की धूम रहेगी। दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर मकान-प्रॉपर्टी, वाहन, बर्तन, ज्वैलरी, कपड़े, पटाखे, घरेलू साज-सज्जा का सामान और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी होगी। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के अनुसार, इस धनतेरस पर जयपुर में 5 से 6 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है, जो पिछले साल से 15-20 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में 10 प्रतिशत तक कमी आने से बाजार में तेजी आई है, जिसका असर खरीदारी पर साफ दिख रहा है। व्यापारी वर्ग को इस त्योहारी सीजन में प्रदेश में
76,400 करोड़ रुपए के व्यापार की उम्मीद है। इधर, धनतेरस से पूर्व शहर के बाजार रोशनी से जगमग नजर आए।

जीएसटी सुधारों से बाजार में आई जान

जीएसटी दरों में कटौती से बाजार में सकारात्मक माहौल बना है। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि अच्छे मानसून और सरकारी कर्मचारियों के भत्तों के बाद धनतेरस पर अच्छा व्यापार होने के संकेत हैं। जीएसटी कटौती का सबसे बड़ा असर पड़ा है, जिससे कीमतें घटीं और खरीदारी बढ़ी। अनुमानित कारोबार का ब्योरा इस प्रकार है।

वोकल फॉर लोकल का जोर

इस बार बाजार 'वोकल फॉर लोकल' थीम पर सजे हैं, जहां स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि शनिवार को ब्रह्मयोग के साथ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग है, जबकि सुबह से दोपहर 3:41 बजे तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। इन शुभ योग में की गई खरीदारी लंबे समय तक फायदेमंद साबित होगी। त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी।

तेजी के बावजूद सोना-चांदी की डिमांड

सोना-चांदी के भावों में आई तेजी के बावजूद सर्राफा बाजार में अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है। सर्राफा कमेटी के अनुसार जयपुर में 24 कैरेट सोने के भाव 1,34,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं, वहीं चांदी की कीमत 1,77,500 रुपए प्रति किलो है। 22 कैरेट जेवराती सोने की कीमत 1,25,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है। कीमतों में तेजी के बाद भी सोने-चांदी की मांग बरकरार है, खासकर सिक्कों की मांग जयादा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery