Wednesday, April, 08,2026

ऊर्जा मंत्री नागर ने दी छात्रावास के लिए जमीन आवंटन की गारंटी

जयपुर: राजधानी जयपुर के मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन में रविवार को आयोजित धाकड़ महासभा राजस्थान के संयुक्त अधिवेशन में ओबीसी वर्ग में 5 प्रतिशत आरक्षण, जयपुर में समाज का छात्रावास और समाज की संगठित पहचान मुख्य मुद्दे बने। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि रहे। पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़, प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह मंडलोई और कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे। मंच से ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि समाज तैयारी करें, पैसा एकत्रित करें, प्रबंधन तय करें, छात्रावास के लिए जमीन आवंटन की गारंटी मेरी है।

इसके अलावा उन्होंने समाज की पत्रिका 'धाकड़ बंधु' को डिजिटल बनाने और मोबाइल एप तैयार करने का सुझाव दिया। दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची पर भी मंत्री ने साफ संदेश दिया कि समाज को बदलाव खुद से शुरू करना होगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर ने समाज की सबसे बड़ी पूंजी ईमानदारी बताते हुए कहा कि शिक्षा, संगठन और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही समाज मजबूत बनेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery