Saturday, August, 29,2026

1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में ट्रायल शुरू, अब सीधे दिल्ली तक जा सकेंगे वाहन

कोटा/जयपुर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत से बनी 8 लेन की टनल की ट्यूब 2 से शुक्रवार को ट्रायल के तौर पर यातायात शुरू कर दिया गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर एवं प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (पीआईयू) कोटा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल ने बताया कि मुंबई की ओर से आने वाले वाहनों को अब ट्यूब-2 से निकाला जा रहा है। फिलहाल ट्रायल के चलते टोल वसूली नहीं की जा रही है। अब मध्य प्रदेश की सीमा से आने वाले वाहनों को एक्सप्रेसवे छोड़कर नेशनल हाईवे 52 पर उतरने और दोबारा एक्सप्रेसवे पकड़ने की जरूरत नहीं होगी। वाहन ट्यूब-2 से निकलकर सीधे गोपालपुरा टोल से आगे दिल्ली की ओर जा सकेंगे। कोटा आने वाले वाहन गोपालपुरा टोल पर उतर सकेंगे। टनल के हिस्से का टोल फिलहाल शून्य रखा गया है। एनएचएआई जल्द ही ट्यूब-1 से भी यातायात शुरू करने की तैयारी में है।

राखी पर दरा घाटी में भी जाम

ट्यूब-2 से वाहनों को कम गति से निकालने के कारण लंबी कतार लग गई। कई वाहन एक्सप्रेसवे से उतरकर दरा घाटी की ओर जाने लगे, जिससे वहां भी जाम की स्थिति बन गई। मोडक थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि रक्षाबंधन के कारण बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने से दरा घाटी में भी वाहनों की कतार लगी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery