Sunday, April, 12,2026

हादसों का हाईवे बना दिल्ली अजमेर रोड, टैंकर में लगी आग

जयपुर: दिल्ली-अजमेर हाईवे पर शाहपुरा कट के पास बुधवार को टैंकर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के दौरान टैंकर चालक कैबिन में फंस गया। इस घटना से भांकरोटा में हुए गैस टैंकर हादसे की याद ताजा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने कैबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसके बाद समय रहते हुए आग पर काबू पाया। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया।

अचानक लगी आग से पुलिस प्रशासन ने हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आने वाले यातायात को रोक दिया। इस कारण हाईवे पर एक घंटे तक लंबा जमा लग गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के बाद क्रेन की सहायता से टैंकर साइड में खड़ा कराया गया। उसके बाद यातायात को सुचारू हुआ। सीओ मुकेश चौधरी ने बताया कि दिल्ली की तरफ से आ रहा टैंकर बुधवार शाम 4:30 बजे शाहपुरा कट के पास पहुंचा था। तभी चलते हुए टैंकर का अचानक टायर फट गया और टायरों में आग लग गई। टैंकर में माल्ट एक्सट्रैक्ट भरा हुआ था, जो बीयर बनाने के काम में आता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery