Saturday, April, 19,2025

दलित अत्याचार में राजस्थान पहले पायदान परः अमराराम

जयपुर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने विभिन्न मजदूर संगठनों के साथ मिलकर 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। यह 2 से 6 अप्रैल को तमिलनाडु के मदुरै में हुए माकपा के 240वें अधिवेशन में तय किया गया। अधिवेशन में सीकर सांसद अमराराम चौधरी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के केंद्रीय पोलित ब्यूरो का सदस्य चुना गया है। गुरुवार को उन्होंने अधिवेशन में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि पहले देश की ट्रेड यूनियनों ने लड़कर 44 श्रम कानून हासिल किए थे, लेकिन कोरोना काल के दौरान मोदी सरकार ने उन्हें खत्म कर 'पूंजीपति संहिता' लागू कर दी। इसके विरोध में मजदूर संगठन सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने टीकाराम जूली के मंदिर में जाने के बाद गंगाजल से शुद्धीकरण के मामले को शर्मनाक बताया।

JJM कार्यों में प्रदेश अंतिम पायदान पर

अमराराम ने प्रदेश के विकास कार्यों और पेयजल पर बात करते हुए कहा कि आज भी प्रदेश के 70 फीसदी गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं है। जल जीवन मिशन के मामले में राजस्थान सबसे निचले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सीकर और झुंझुनूं जिले में अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। राज्य के हालातों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर ब्यूरोक्रेसी का नियंत्रण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery