Wednesday, May, 27,2026

शुभारंभ 8 मार्च को उत्तराखंड में पर्यटन को सालभर सक्रिय रखने की जरूरत: मोदी कांस्टीट्यूशन क्लब विधिवत रूप से अब शुरू होगा: राठौड़

जयपुर: कांस्टीट्यूशन क्लब के शुभारंभको लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि विधिवत रूप से इसे अब शुरू किया जा रहा है। इस मौके पर सभी को आना चाहिए। दुर्भाग्य है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने का काम कर रहे हैं और राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए विधानसभा अध्यक्ष का अपमान करने में जुटे हैं।

बता दें, इससे पहले पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के कथित शुभारंभ की आड़ में 'दोबारा' किए जा रहे उद्घाटन का कांग्रेस विधायक दल ने भारी मन से और गलत परिपाटी को रोकने के लिए बहिष्कार किया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसी परंपरा क्यों डाल रहे हैं कि इसका वापस उद्घाटन करवाओ।

तब इसे चलाने वाली एजेंसी नहीं थी

कार्यक्रम को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के समय कांस्टीट्यूशन क्लब बन गया था, लेकिन इसे चलाने वाले एजेंसी नहीं थी। ऐसे में अब कांस्टीट्यूशन क्लब अब 8 मार्च से विधिवत रूप से शुरू होगा। शुभारंभ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला करेंगे। वहीं, भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि कांस्टीट्यूशन क्लब पूरी तरह से तैयार है, उसका उपयोग होने की स्थिति है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery