Wednesday, February, 04,2026

मोदी को हटाकर रहेंगे, 2029 में राहुल होंगे पीएमः डोटासरा

जयपुर: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' रैली में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संगठित तैयारी के चलते राजस्थान से करीब 50 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। पिछले एक महीने से पीसीसी स्तर पर विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, जिला अध्यक्षों और अग्रिम संगठनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर यह लक्ष्य तय किया गया था।

रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि हम न डरेंगे, न झुकेंगे और मोदी को हटाकर रहेंगे। राजस्थान में 2028 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में राहुल पीएम बनेंगे। लंबे समय बाद राष्ट्रीय स्तर की रैली में राजस्थान के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का संबोधन हुआ है। राजस्थान से रैली में भीड़ को देखते हुए प्रदेश में नेतृत्व को लेकर संतोष नजर आया। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मविश्वास खत्म हो चुका है और सत्ता पक्ष को पता है कि उनकी वोट चोरी पकड़ी जा चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान, गांधी-नेहरू-अंबेडकर की विचारधारा पर हमला कर रही है और सत्य बनाम असत्य की लड़ाई देश में चल रही है।

झूठ, एजेंसियों के दुरुपयोग से सत्ता हथियाई

डोटासरा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस का कार्यकर्ता न डरेगा, न झुकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी का पहला चुनाव झूठे जुमलों पर टिका, दूसरा पुलवामा के शौर्य के पीछे छुपकर लड़ा और तीसरा वोट चोरी पर आधारित है। महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार में वोट चोरी से सत्ता लूटी गई।

संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया

पूर्व उपमुख्यमंत्री और एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि बीते 11 वर्षों में संवैधानिक संस्थाओं को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया गया है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery