Tuesday, May, 26,2026

आदिवासियों का वोट बैंक साधने में जुटी कांग्रेस

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस ने अपने पुराने गढ़ मेवाड़ और वागड़ में खोई हुई ताकत को फिर से हासिल करने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शुक्रवार को डूंगरपुर और उदयपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर संगठन को मजबूत करने का खाका तैयार करेंगे। मेवाड़-वागड़ क्षेत्र कभी पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया और हरिदेव जोशी का गढ़ था, लेकिन हाल के वर्षों में कांग्रेस को स्थिति कमजोर हुई है। यहां हुए उपचुनावों में सलूंबर और चौरासी सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा। कई नेता पार्टी छोड़कर चले गए और आदिवासी वोट बैंक भारत आदिवासी पार्टी की ओर खिसक गया। अब कांग्रेस ने अपने परंपरागत वोट बैंक को फिर से जोड़ने की रणनीति बनाई है।

कार्यकर्ता सम्मेलन आज

डूंगरपुर के वागड़ वाटिका, गांधी आश्रम में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें डूंगरपुर और आसपास के मंडल, बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच पर शाम 5 बजे दूसरा सम्मेलन होगा, जिसमें उदयपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद के कार्यकर्ता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, विधायक और सांसद प्रत्याशी हिस्सा लेंगे। इन सम्मेलनों में संगठन की स्थिति पर चर्चा के साथ संगठनात्मक नियुक्तियों की संभावना है।

BAP का बढ़ता प्रभाव कांग्रेस के लिए चुनौती

कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत आदिवासी पार्टी का बढ़ता प्रभाव है, जिसने आसपुर, धरियावद, चौरासी और बागीदौरा सीटों पर कब्जा किय है। बीएपी ने कांग्रेस के आदिवासी वोट बैंक में सेंध लगाई है, जिसे वापस लाने के लिए पार्टी ने यह अभियान शुरू किया है। इसके अलावा, दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा में शामिल होने से भी कांग्रेस को नुकसान हुआ। मालवीय का बांसवाड़ा और डूंगरपुर में अच्छा प्रभाव था, लेकिन बागीदौरा उपचुनाव में उन्हें बीएपी के सामने हार का सामना करना पड़ा। अब युवा विधायकों जैसे अर्जुन बामनिया और गणेश घोधरा पर पार्टी को भरोसा है, लेकिन प्रभावशाली नेताओं की कमी एक चुनौती बनी हुई है।

जयपुर में 5 जुलाई को होंगी अहम बैठकें

मेवाड़-वागड़ के दौरे के बाद तीनों नेता 5 जुलाई को जयपुर में सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदाधिकारियों और विधानसभा समन्वयकों की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे वॉर रूम में कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी, जिसमें अशोक गहलोत और सीपी जोशी सहित प्रमुख नेता शामिल होंगे। 6 जुलाई को कांग्रेस के नए भवन के निर्माण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery