Tuesday, July, 14,2026

गुजरात मॉडल पर प्रदेश में होगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'संगठन सृजन अभियान' को अब राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी लागू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पार्टी नेताओं की सिफारिश पर नहीं, बल्कि संगठन के निचले स्तर से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर होगी। इसके लिए एआईसीसी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, जिन्हें जल्द ही जिलों का आवंटन किया जाएगा। ये पर्यवेक्षक जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे और फिर तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। कांग्रेस ने गुजरात मॉडल अपनाते हुए जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को लोकतांत्रिक और पारदर्शी बनाने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। गौरतलब है कि राजस्थान में नए बने 10 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति अब तक लंबित थी। पार्टी नेताओं के अनुसार, संगठन सृजन अभियान के तहत ही इन जिलों में भी नियुक्तियां रोकी गई थीं।

कांग्रेस ने राजस्थान में इनको सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर पर्यवेक्षकों की सूची घोषित की है। राजस्थान में नियुक्त पर्यवेक्षकों में विजय इंदर सिंगला, लालजी देसाई, गुरु रुद्र राजू, विकार रसूल वानी, यशोमती ठाकुर, यशपाल आर्य, भरत सिंह सोलंकी, कुलजीत नागरा, डॉ. अमी याज्ञनिक, अनिल चौधरी, सुभाष चोपड़ा, अशोक तंवर, परेश धनानी, राजेश तिवारी, सुखदेव भगत, सलीम अहमद, राजेश लिलोठिया, अनिल भारद्वाज, रोहित चौधरी, गीता भुक्कल, कैप्टन प्रवीण डावर, केवल सिंह पठानिया, विमल चुडासमा, जेटी कुसुम कुमार, ममता देवी, सुखदेव पांसे, अमित विज और शाकिर सनदी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में राजस्थान के नेताओं को लगाया पर्यवेक्षक

एआईसीसी ने छत्तीसगढ़ में 17 पर्यवेक्षक लगाए हैं। इनमें सप्तगिरि उलाका, अजय कुमार लल्लू, सुबोध कांत सहाय, उमंग सिंगार, आर.सी. खुटिया, राजेश ठाकुर, विवेक बंसल, नितिन राउत, श्याम कुमार बर्वे, प्रफुल्ल गुडाथे, चरण सिंह सपरा, विकास ठाकरे, हिना कावरे, रीटा चौधरी, रेहाना रेयाज चिश्ती, अजमतुल्लाह हुसैनी और सीताराम लांबा शामिल हैं। वहीं, तेलंगाना मैं वी. नारायणसामी, सी.पी. जोशी, शक्ति सिंह गोहिल, बेनी बेहानन, एंटो एंटनी, हिबी ईडन, शोभा ओझा, बी.वी. श्रीनिवास, अजय सिंह, रिजवान अरशद, टी. सिद्दीकी, सोफिया फिरदौस, श्रीनिवास माने, अमीन पटेल, एम. नारायण स्वामी, शरत राउत, विश्वरंजन मोहंती, नबज्योति पटनायक, देबासिस पटनायक, जॉनसन अब्राहम और के. महेंद्रन को जिम्मेदारी दी गई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery