Tuesday, May, 26,2026

पूर्व विधायक मेवाराम सहित 6 नेताओं की कांग्रेस में वापसी

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक मेवाराम जैन की लंबे इंतजार के बाद घर वापसी हो गई है। उनके साथ बालेंदु शेखावत, संदीप शर्मा, बलराम यादव, अरविंद डामोर और तेजपाल मिर्धा समेत छह अन्य नेताओं को भी पार्टी में पुनः शामिल करने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी के बाद आया है। बाड़मेर से पूर्व विधायक मेवाराम जैन को 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद अश्लील सीडी कांड में नाम सामने आने पर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

जैन की वापसी को लेकर पार्टी के भीतर ही विरोध की आवाजें उठी थीं। खासकर कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने इसका खुलकर विरोध किया था और कहा था कि वे 'चरित्रहीन ताकतों' से समझौता नहीं करेंगे।

हालांकि, कांग्रेस हाईकमान ने इन विरोधों को दरकिनार करते हुए जैन और अन्य नेताओं की वापसी पर मुहर लगा दी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। अनुशासन समिति की हालिया बैठक में इन नेताओं की वापसी की सिफारिश की गई थी, जिसे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी समर्थन दिया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे "जादूगर अशोक गहलोत की जीत" बता रहे हैं, जबकि कई इसे पार्टी की नैतिक हार मान रहे हैं। जैन ने हाल ही में गहलोत और प्रदेश प्रभारी रंधावा से मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास तेज हुए। अनुशासन समिति की सिफारिश पर यह निर्णय लिया गया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह कदम संगठन को मजबूत करेगा, लेकिन गुटबाजी बढ़ सकती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery