Thursday, June, 26,2025

कांग्रेस के पदाधिकारी होंगे 8.5 लाख... फिर भी, भाजपा से कम

जयपुर: प्रदेश में आगामी चुनावों और एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस संगठन को दुरुस्त करने में जुटी है। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस माइक्रो मैनेजमेंट करते हुए भाजपा की तर्ज पर कार्यकारिणी का गठन कर रही है।

इसमें जिला, ब्लॉक, नगर, मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक कार्यकारिणी का गठन कर रही है। इसके तहत निकाय और पंचायतीराज चुनावों से पहले कांग्रेस के पास 8.5 लाख पदाधिकारी होंगे। फिर भी, पार्टी के पास भाजपा के मुकाबले एक लाख पदाधिकारी कम होंगे। भाजपा के पास 52 हजार बूथों पर पन्ना प्रमुख अतिरिक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं।

निष्क्रिय ब्लॉक अध्यक्षों पर एक्शन

कांग्रेस के संगठन सशक्तीकरण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त विधानसभा समन्वयकों पर सहयोग नहीं करने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भाग नहीं लेने वाले ब्लॉक अध्यक्षों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। डोटासरा ने पर्यवेक्षकों की बैठक के बाद 17 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब तलब किया है। पीसीसी महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि पीसीसी ने सभी विस क्षेत्रों में विधानसभा समन्वयक नियुक्त कर संगठन के कार्यों को गति प्रदान करने तथा बूथ, मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के सक्रिय व निष्क्रिय कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार पीसीसी आगे की कार्रवाई करेगी।

बूथ स्तर के पदाधिकारियों की रिपोर्ट PCC तक

पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर जिलों में कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। वहीं, करीब 80% मंडल और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन पूरा हो चुका है। बूथ कार्यकारिणी के गठन को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही, जहां भी पद रिक्त हैं या मौजूदा पदाधिकारी सक्रिय नहीं हैं, उन्हें हटाकर नए पदाधिकारी लगाने का काम किया जा रहा है। इसी को लेकर पिछले दो दिन में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट ली है। इस तरह प्रदेश में कांग्रेस के सभी 52000 बूथ, 2200 मंडल, 400 ब्लॉक, 246 नगर, 50 जिला और करीब 8 हजार वार्डों की कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। इस तरह बूथ स्तर तक 8 लाख 41 हजार से अधिक पदाधिकारी सक्रिय रूप से कांग्रेस के पास होंगे, जिनकी रिपोर्ट सीधी पीसीसी को होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery