Saturday, August, 29,2026

मास्टरस्ट्रोक... फोन पर संदेश भेजकर बताएंगे नाम, आखिरी दिन खुलेंगे पत्ते

जयपुर: राजस्थान के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने टिकट वितरण को लेकर ऐसा फॉर्मूला तैयार किया है, जिससे टिकट की घोषणा के साथ होने वाली गुटबाजी और बगावत पर लगाम लगाई जा सके। पार्टी प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं करेगी। संभावित प्रत्याशियों को फोन पर टिकट की सूचना दी जाएगी और नामांकन के अंतिम दिन संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के पास पार्टी के सिंबल सीधे जमा कराए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, संभावित प्रत्याशियों को 29 अगस्त की रात या 30 अगस्त तक फोन पर टिकट मिलने का संदेश दिया जा सकता है। इससे टिकट कटने से नाराज दावेदारों को बगावत का मौका कम मिलेगा और पार्टी अंतिम समय तक राजनीतिक समीकरणों को साध सकेगी। कांग्रेस का यह पूरा टिकट फॉर्मूला सीधे तौर पर टिकट घोषित होते ही शुरू होने वाली नाराजगी, गुटबाजी और बगावत को रोकने की कोशिश माना जा रहा है। नाम सार्वजनिक नहीं करने और अंतिम समय में सिंबल जमा कराने की रणनीति से पार्टी असंतुष्ट दावेदारों को निर्दलीय मैदान में उतरने से रोकने की कोशिश करेगी।

डोटासरा ने देर रात तक लिया फीडबैकः निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर डोटासरा ने गुरुवार देर रात तक कांग्रेस के जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और को-ऑर्डिनेटर्स के साथ बैठक की। इस दौरान संभावित प्रत्याशियों के नामों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर फीडबैक लिया गया। पार्टी अब इसी फीडबैक के आधार पर अंतिम नाम तय करने में जुटी है। कांग्रेस ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू की थी। दावेदार अंतिम दिन शुक्रवार रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक 40 हजार से अधिक ऑनलाइन दर्ज हो चुके हैं, जबकि जिला और ब्लॉक स्तर पर 20 हजार से अधिक ऑफलाइन आवेदन मिले हैं। इस तरह 60 हजार से अधिक ने दावेदारी पेश की है।

युवा व महिलाओं की भी बड़ी हिस्सेदारी

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार कुल दावेदारों में 78 प्रतिशत से अधिक 50 वर्ष से कम उम्र के हैं। इनमें 53 प्रतिशत से अधिक दावेदार 21 से 40 वर्ष के बीच हैं। खास बात यह है कि 7,500 से ज्यादा Gen Z युवाओं ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है। वहीं, 30 प्रतिशत से अधिक महिला कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र रूप से दावेदारी पेश की है। SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्गों से भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।

'पार्टी हम सबसे बड़ी, व्यक्तिगत मतभेद भुलाए: अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पार्टी हम सबसे बड़ी है और पार्टी का हित ही हम सबका हित होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वर्षों बाद नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है। जनता का रुख साफ तौर पर कांग्रेस के पक्ष में झुका हुआ है और जीत तय मानी जा रही है। गहलोत ने कहा कि टिकट जीतने की संभावना को देखकर दिया जाना चाहिए। जिसे टिकट मिले, उससे व्यक्तिगत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी हित और निकाय में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए हर प्रत्याशी की जीत जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत अनुराग और द्वेष छोड़कर पार्टी के लिए काम करने की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery