Friday, June, 19,2026

शहीद स्मारक पर 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' आज

जयपुर: कांग्रेस का राजीव गांधी पंचायती राज संगठन शुक्रवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रदेशभर के पंचायत राज, नगरीय निकायों, सामाजिक संगठनों और लोकतंत्र समर्थक नागरिकों की भागीदारी होगी।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने कहा कि यह सत्याग्रह किसी दल विशेष का नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता की रक्षा के लिए जनआंदोलन है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने और चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों को गंभीर बताया।

राष्ट्रीय सचिव मोहन डागर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में देरी और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर प्रश्न लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने ईवीएम और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों को लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। संगठन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery