Wednesday, April, 30,2025

खरगे के सामने, पर्दे के पीछे दिखा यूथ कांग्रेस का विवाद

जयपुर: कांग्रेस में अंदरखाने गुटबाजी चल रही है। इसकी बानगी सोमवार को जयपुर दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में देखने को मिली। बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया की अनुपस्थिति पर खरगे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण बैठक है, यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष कहां है? इस पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सुरा और सुधींद्र मूंड की पैरवी की। बैठक में जब यह घटनाक्रम हुआ, तब पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद थे। पूनिया की गैरमौजूदगी को लेकर खरगे की नाराजगी पर राष्ट्रीय सचिव दिव्या मदेरणा ने पैरवी की तो खरगे ने कहा कि कोई कितने भी वोटों से जीता हो, संगठन से बड़ा नहीं। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस बीच कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सूरा ने खरगे को यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। मामले को लेकर अभिमन्यु पूनिया का कहना है कि उन्हें बैठक की सूचना नहीं थी, उन्हें तोतुका भवन में होने वाली बैठक की सूचना थी। वहीं, बैठक में चूरू सांसद राहुल कस्वां भी नहीं पहुंचे थे। वह भी वॉर रूम के बजाय तोतुका भवन में थे। पूनिया को बैठक की जानकारी नहीं होने की बात को लेकर कांग्रेस के गलियारों में गुटबाजी की चर्चा रही। इधर, तोतुका भवन में हुई विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में आगे की पंक्ति में बैठने को लेकर भी विवाद सामने आया।

बैठक के बाद दिव्या मदेरणा और मूंड भिड़े

कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद वॉर रूम के गेट पर ही कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दिव्या मदेरणा और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीन्द्र मूंड के बीच कहासुनी हुई। मूंड ने मदेरणा से पूनिया की पैरवी करने पर कहा कि वो अभिमन्यु पूनिया की इतनी वकालत क्यों कर रही है? सारे कार्यक्रम तो हम करते हैं। मूंड ने कहा कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वाधिक वोट उनको मिले थे, लेकिन अभिमन्यु पूनिया को अध्यक्ष बना दिया गया।

खरगे ने सुनाई खरी-खरी

कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक और कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में खरगे ने नेताओं को अनुशासन में रहने के निर्देश देते हुए कहा कि जिसको काम करना है, अनुशासन में रहकर करे। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी तीन बैठकों में नहीं आता, उसे संगठन से बाहर करें। वहीं, खरगे ने सिफारिश से बनने वाले नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि संगठन के लिए काम करना होगा। खरगे ने प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न संगठनों को मजबूत करने के भी निर्देश दिए।

कांग्रेस के विभागों में नियुक्तियों की उठी मांग

कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में खरगे ने पदाधिकारियों और नेताओं से सुझाव मांगे। इस दौरान ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने ओबीसी विभाग को फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन का दर्जा देने की मांग की। वहीं, एससी विभाग में प्रदेश कार्यकारिणी नहीं होने की बात करते हुए कांग्रेस नेता ताराचंद बैरवा ने कहा कि एससी विभाग में संभाग और जिला अध्यक्ष तो बना दिए, लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी नहीं बनी, उसे बनाई जाए। बीएल प्रजापति ने भी ओबीसी को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों और आवश्यकताओं की बात कही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery