Saturday, February, 14,2026

जिलाध्यक्षों को राहुल-खरगे ने दिया चुनावी रणनीति का मंत्र

जयपुर: संगठन सृजन अभियान के तहत चयनित कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का मंगलवार को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में राजस्थान सहित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ और झारखंड के जिलाध्यक्षों ने एक साथ भाग लिया। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर शाम 7 बजे तक चला, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी चुनौतियों को लेकर गहन मंथन हुआ। प्रशिक्षण शिविर का सबसे अहम हिस्सा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का संवाद रहा। दोनों शीर्ष नेताओं ने शाम 4 से 7 बजे तक अलग-अलग सत्रों में जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद किया। इस दौरान पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति और संगठनात्मक संस्कृति पर विस्तार से चर्चा की गई। राहुल गांधी और खरगे ने जिलाध्यक्षों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के सुझाव भी लिए और निकाय, पंचायत तथा आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

जिलाध्यक्षों की प्रत्याशियों के चयन में भी होगी भूमिका

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी शिविर में मौजूद रहे। डोटासरा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के जरिए चुने गए जिलाध्यक्ष कांग्रेस संगठन की सबसे मजबूत और अहम कड़ी हैं। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उन्हें सशक्त बना रहे हैं, ताकि वे संगठन निर्माण से लेकर टिकट वितरण और प्रत्याशी चयन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

जिलाध्यक्षों को दिया तकनीकी प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग के प्रशिक्षकों ने जिलाध्यक्षों को सोशल मीडिया, टीवी और प्रिंट मीडिया के प्रभावी उपयोग की ट्रेनिंग दी। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत और मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के गुर सिखाए। मतदाता गहन विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर), मनरेगा सहित जनहित के प्रमुख मुद्दों पर जिलाध्यक्षों को जमीनी स्तर पर काम करने की रणनीति समझाई गई।

10 दिवसीय विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी

डोटासरा ने बताया कि दिल्ली में एक दिवसीय प्रशिक्षण के बाद राजस्थान में भी जिलाध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इस प्रशिक्षण से जिलाध्यक्ष न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होंगे, बल्कि चुनावी मोर्चे पर भी पार्टी को नई धार देंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery