Friday, June, 19,2026

अफसरों को सीएम की दो टूक मेरे कैमरे से कोई नहीं बचता

जयपुर/उदयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को उदयपुर प्रवास के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनता के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समाधान किया जाना चाहिए, क्योंकि आम नागरिक के लिए उसका छोटा-सा काम भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

उदयपुर विकास प्राधिकरण परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से सीधे  संवाद कर विभिन्न योजनाओं और शिविरों की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा, 'मेरे कैमरे से कोई नहीं बचता। हर गांव और ढाणी की सूचना मेरे पास पहुंच जाती है। इसलिए अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से जनता का काम करें।' मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

हर परिवेदना का हो समयबद्ध समाधान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त होने वाली प्रत्येक परिवेदना का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में जांच या अन्य प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण समय लग सकता है, उनके लिए अलग से फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएं और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने पट्टा वितरण, नामांतरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व प्रकरणों सहित पार्क, सड़क, नाली, सीवरेज, बिजली और अन्य नगरीय सुविधाओं से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान पर भी जोर दिया। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery