Sunday, September, 20,2026

सीएम आवास में जले 'आशीर्वाद के दीये'

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर युवाओं के साथ 'आशीर्वाद के दीये जलाए। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक बच्चों द्वारा सजाई गई रंगोली पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से 'यूथ बजट' को लेकर संवाद किया। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'राष्ट्र प्रथम' और 'विकसित भारत' के संकल्प से प्रेरणा लेकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। युवा शक्ति और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

'विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित हो रहे'

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक बताते हुए राजस्थान की जनता की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery