Monday, November, 03,2025

NDA सरकार में बिहार की दोगुनी रफ्तारः CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस लूट और भ्रष्टाचार के अड्डे हैं, जिन्होंने केवल परिवारवाद की राजनीति की तथा बिहार के गरीबों को लूटा है। इन लोगों ने जनता की सेवा करने के बजाय केवल अपनी तिजोरियां भरीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान एनडीए सरकार ने अपना हर वादा पूरा किया है तथा दिन-रात मेहनत कर विकसित और समृद्ध बिहार बनाने के लिए काम कर रही है। एनडीए सरकार में बिहार दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तहत डुमरा हवाई फील्ड पर एनडीए के विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि मिथिला की पवित्र धरती पर जगत जननी मां जानकी का जन्म हुआ था। मिथिला की यह धरती केवल आस्था की भूमि नहीं है, बल्कि ज्ञान, कला, संस्कृति और संस्कारों की जननी है। बिहार में लालू और राबड़ी देवी के शासनकाल में जंगलराज का शासन हुआ करता था। यह वह समय था जब कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, अपराध अपने चरम पर था।

एनडीए ने खोया हुआ गौरव वापस दिलाया

भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को फिर से अपना खोया हुआ गौरव वापस दिलाने का काम किया है। आज बिहार में विकास की रोशनी दिख रही है। यहां कानून का राज स्थापित हुआ है तथा हजारों किलोमीटर की पक्की सड़कें बनी हैं। आज बेटियां निशुल्क उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जीविका योजना के माध्यम से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है। उन्होंने कहा कि एनडीए के शासनकाल में बिहार 14 प्रतिशत से अधिक जीडीपी से विकास कर रहा है।

प्रधानमंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के विजन पर बिहार तेजी से विकास कर रहा है। उनके नेतृत्व में राज्य विकसित बनने की ओर अग्रसर है। अब तक 74 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि मिली है। मिथिला की खेती को बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड बनाया गया। डबल इंजन सरकार ने महिलाओं की नौकरियों में 35% आरक्षण, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, वृद्धजन एवं विधवाओं को पेशन वृद्धि, पीएम आवास योजना से 60 लाख परिवारों को घर दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery