Tuesday, February, 10,2026

पिछली सरकार में पेपर लीक से टूटे युवाओं के सपने: सीएम

जयपुर: नागौर जिले के लाडनूं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम उत्थान शिविर और जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय पेपर लीक के कारण युवाओं  के सपनों पर कुठाराघात हुआ था, लेकिन हमारी सरकार ने दो साल में एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया। पेपर लीक करने वाले और नकल करने वाले 428 लोग आज जेल में सजा काट रहे हैं। हम ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे और युवाओं के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह गंभीर है। अब युवा बेफिक्र होकर पढ़ाई करें, क्योंकि सरकार उनके साथ खड़ी है।

71 विकास कार्यों की सौगात दीः कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डीडवाना-कुचामन जिले को 529 करोड़ रुपए के 71 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से जुड़े 465 करोड़ रुपए से अधिक के 59 कार्यों का शिलान्यास किया गया। साथ ही 64 करोड़ रुपए के 12 कार्यों का लोकार्पण भी किया। सभा स्थल से ही उन्होंने बटन दबाकर इन योजनाओं का शुभारंभ किया।

ग्राम उत्थान शिविरों से गांवों का उत्थानः भजनलाल ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। ग्राम उत्थान शिविर सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही का प्रतीक हैं। इन शिविरों के जरिए ग्रामीणों को घर के नजदीक ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब तक प्रदेश में 1500 से ज्यादा ऐसे शिविर लग चुके हैं, जहां 77 लाख से अधिक काम हो चुके हैं। इसमें 98 हजार से ज्यादा सोइल हेल्थ कार्ड, 55 हजार स्वामित्व कार्ड, 30 हजार किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन, लाखों पशुओं का इलाज और टीकाकरण शामिल है।

किसानों और पानी के लिए बड़े कदमः मुख्यमंत्री ने किसानों को अर्थव्यवस्था का आधार बताते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पहले दो साल में पानी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। नहरी तंत्र से 99 हजार 562 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा दी, जबकि पिछली सरकार ने पूरे पांच साल में सिर्फ 52 हजार हेक्टेयर दी। तारबंदी में भी हमने 344 लाख मीटर की, जबकि पिछली सरकार ने पांच साल में 113 लाख मीटर ही तारबंदी की। गौशालाओं को सहायता में भी हमने ज्यादा काम किया। प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery