Wednesday, June, 24,2026

CM से मिले JNU चांसलर, विकास पर चर्चा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जेएनयू चांसलर डॉ. संदीप बख्शी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में पर्यटन, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। डॉ. बख्शी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से निवेश, पर्यटन, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों से राजस्थान की विकास यात्रा को नई गति मिली है। उन्होंने राज्य सरकार के जनकल्याण व विकासोन्मुख दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा कि जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में कैसर और हृदय रोगों के लिए अत्याधुनिक निदान, उपचार व विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राइजिंग राजस्थान पहल के तहत जेएनयू की ओर से प्रस्तावित लगभग 1,000 करोड़ रुपए के निवेश वाली यह प्रदेश की प्रथम परियोजना है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री से होना प्रस्तावित है। परियोजना से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 3,000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, यह परियोजना राज्य में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, निवेश संवर्धन तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस महत्वाकांक्षी परियोजना में रुचि व्यक्त करते हुए इसकी प्रगति की 60 दिनों में पुन समीक्षा करेंगे, जिससे परियोजना का समयबद्ध व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery