Tuesday, May, 26,2026

किसानों को समृद्ध बनाना ही राज्य सरकार की प्राथमिकताः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जब किसान समृद्ध होगा, तब ही देश समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। हमारी प्राथमिकता है कि किसानों को सिंचाई के लिए निर्वाध चल एवं बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। सीएम बुधवार को करौली जिले में टोडाभीम के नांगल शेरपुर गांव में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण मार्गे करीरी-गाजीपुर-भैरोजी से राजौर वाया मेरेडा-खेडी जैचडी-मावड़ी और पथवारी से घासीराम बाबा आश्रम कदम सुंडी वाया मातासूला पाडली खुर्द सड़क निर्माण करने की एवं नांगल शेरपुर तहसील बालघाट में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। सम्मेलन को कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने संचोधित किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक दर्शन सिंह, हंसराज मीना, विक्रम बंशीवाल, राजेंद्र मीना आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश के युवा बनें रोजगार प्रदाता

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि रोजगार प्रदाता बने, इसके लिए हमारी सरकार युवा नीति के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवा रही है।

सरकारी आयोजनों में अब फिजूलखर्ची पर रोक

मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए भजनलाल सरकार ने सरकारी विभागों के आयोजनों में मितव्ययता बरतने का बड़ा निर्णय लिया है। अब सभी सरकारी कार्यक्रम, सेमिनार, प्रदर्शनी और समारोह यथासंभव केवल राजकीय भवनों में ही आयोजित किए जाएंगे। वित्त विभाग ने इस संबंध में अहम परिपत्र जारी कर सभी विभागों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं और पीएसयू को सख्त निर्देश दिए है। परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार के पास पहले से ही RIC, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, आईजीपीआरएस, HCM रीपा और दुर्गापुरा स्थित एसआईएएम जैसे सुविधायुक्त कॉन्फ्रेंस हॉल उपलब्ध है। इनका अधिकतम उपयोग कर अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाया जाएगा। इससे सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित होगा। यदि कोई विशेष परिस्थिति में निजी स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करना आवश्यक हो तो इसके लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

पुष्कर में महायज्ञ में शामिल हुए सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सपत्नीक यज्ञ प्रदक्षिणा की और यज्ञ स्थल स्थित गायत्री मंदिर में षोडषोपचार विधि से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति पूरे विश्व को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे महायज्ञों के माध्यम से सनातन संस्कृति का ज्ञान विश्वभर में प्रसारित होकर मानव कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महायज्ञ के प्रणेता प्रखर महाराज और संत राघवाचार्य जी का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने जप एवं पाठशाला स्थल के भी दर्शन किए। इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक शत्रुघ्र गौतम, शंकर सिंह रावत, रामस्वरूप लांबा, वीरेंद्र सिंह कानावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery