Friday, June, 19,2026

समस्याओं का अंतिम पड़ाव बन रहे शहरी सेवा शिविर

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सांगानेर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और शिविर की कार्यप्रणाली को लेकर फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का भी अवलोकन किया तथा नामांतरण, भू-उपयोग परिवर्तन, भवन निर्माण स्वीकृति, सीवर कनेक्शन, सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत जैसे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के अंतिम पड़ाव साबित हो रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

सीएम ने लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति पत्र तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सहायता राशि के चेक वितरित किए। इसके अलावा विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने सरकार की जनहितकारी योजनाओं और शिविरों के माध्यम से मिल रही सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, जयपुर नगर निगम तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery